Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 55

एक दिन अकबर और बीरबल हमेशा की तरह नगर भ्रमण पर निकले. रास्ते में अकबर को एक कुत्ता बासी और जली हुई रोटी खाते हुए दिखाई दिया. यह देख अकबर ने बीरबल का मजाक उड़ाते हुए कहा, “देखो तो, कुत्ता कैसे काली को खा रहा है.” यहाँ अकबर का इशारा जली-काली रोटी की तरफ़ नहीं था, बल्कि बीरबल की माँ की तरफ़ था, जिनका नाम ‘काली’ था.


बीरबल को ये बात कुछ चुभी, इसलिए वो भी चुप नहीं रहा और बोला, “अरे हुज़ूर! उसके लिए तो वही नियामत है.”

‘नियामत’ अकबर की माँ का नाम था. बीरबल का दो टूक जवाब सुनकर अकबर की बोलती फिर बंद हो गई.

   0
0 Comments